Find my Blog: Pyasa Mann

Find my Blog: Pyasa Mann
Pyasa Mann on facebook. Please click on the image.

सोमवार, 1 अगस्त 2016

सब के कहने से इरादा नहीं बदला जाता - Sab Ke Kahne Se Irada Nahi Badla Jaata

Hindi Creators

                          सब के कहने से इरादा नहीं बदला जाता

                              हर सहेली से दुपट्टा नहीं बदला जाता

हम तो शायर हैं सियासत नहीं आती हमको
हम से मुंह देखकर लहजा नहीं बदला जाता
हम फकीरों को फकीरी का नशा रहता हैं
वरना क्या शहर में शजरा नहीं बदला जाता
ऐसा लगता हैं के वो भूल गया है हमको
अब कभी खिडकी का पर्दा नहीं बदला जाता
जब रुलाया हैं तो हसने पर ना मजबूर कर
रोज बीमार का नुस्खा नहीं बदला जाता
गम से फुर्सत ही कहाँ है के तुझे याद कर
इतनी लाशें हैं तो कान्धा नहीं बदला जाता
उम्र एक तल्ख़ हकीकत हैं दोस्तों फिर भी
जितने तुम बदले हो उतना नहीं बदला जाता
-मुन्नवर राणा